तड़प एक बूँद की ....




मीलो दूर फैला बियावान बीहड़ जहाँ न इंसान नजर आते है और न ही जानवर !हर तरफ जहाँ देखो चिलचिलाती धूप में तपती चट्टानें !पहली बार आने वाले को कमोवेस ये नजारा किसी मरुस्थल सा एहसास कराता है !कभी यहाँ भी इंसान रहा करते थे कभी यहाँ भी बस्तियां आबाद थी लेकिन अब यहाँ से सब उजड़ चुका है इन्हें किसी महामारी ने नहीं उजड़ा इन्हें ujadहै इनकी प्यास ने सूखे नदी तालाब और पोखरों ने उन्हें यहाँ से जाने को मजबूर कर दिया !एक बूँद पानी की तड़प लिए इंसानों और मवेशियों का कारवाँ निकल गया मीलो दूर !कुछ खुशकिस्मत रहे जिन्हें पानी नसीब हो गया लेकिन कईयों की जिंदगी की डोर पानी की आस में ही टूट गयी !प्यास से तड़पकर दम तोड़ने वालो में सबसे बड़ी जमात मवेशियों की हैये हालात है बुंदेलखंड के पाठा के ! यानी विन्ध्य पर्वत श्रेणी एक ऐसा पठारी भूभाग जहाँ जीवन बहुत ही कठिन है चित्रकूट इसी पठारी भाग को पाठा कहकर पुकारा जाता है !यहाँ की पानी की किल्लत के लिए एक जुमला मशहूर है !
भौरां का पानी गजब करी जाय गगरी न फूटे खसम मरी जाय !यहाँ के हालात कई दसको से जस के तस है लेकिन अब बदतर होते जा रहे है यहाँ का वन्य जीवों के लिए संरक्षित क्षेत्र रानीपुर अभ्यारण्य अब निर्जन हो गया है !अब वहां कोई भी जंगली जानवर मौजूद नहीं है या तो पानी के लिए कहीं पलायन कर गया या फिर प्यास से तड़पकर दम तोड़ गया!यही हल पूरे पाठा के बीहड़ के है वर्षा पहले ही यहाँ से मुह मोड़ चुकी थी ऊपर से जंगलों में लगी आग में यहाँ का बचा खुचा पानी भाप बनकर उड़ गया अब कोई ऐसे जल श्रोत नहीं बचे है जहाँ मवेशी अपनी प्यास बुझा सके !ऐसे में प्यास से तड़प कर रोज सैकड़ो मवेशी दम तोड़ रहे है !दरअसल पाठा के बीहड़ों में इस समय मवेशियों की भरमार है !सूखे से बेजार kisaan खुद का पेट तो भर नहीं पा रहा है मवेशियों को कौन खिलायेगा ऊपर से अन्ना प्रथा ने भी मजबूर कर दिया की वो अपने मवेशियों को ऐसी जगह छोड़े जहाँ से ये वापस ना आ पाए! इसके लिए पाठा के बीहड़ से मुफीद स्थान और क्या हो सकता है !प्रशासन भी अन्ना जानवरों को ट्रकों में भरवा कर इसी बीहड़ में छुडवाता है ऐसे में यहाँ मवेशियों की तो भरमार हो गयी लेकिन उनके लिए खाने को ही कुछ है और न ही पीने के लिए पानी !ऐसे में भूख और प्यास से तड़प कर यहाँ रोज सैकड़ो मवेशी मर रहे है !पाठा अब मवेशियों के लिए कब्र गाह में तब्दील हो गया है !मवेशियों से काम बुरी हालात इंसानों की भी नहीं है यहाँ के बासिंदों की भी पूरी दिन की जद्दोजहद महज पानी का जुगाड़ करना होता है मीलों दूर से बैलगाड़ियों में लादकर गन्दा पानी चोह्डों से लेकर आते है उसे छानते है और अपनी प्यास बुझातेहै

Comments