मै बुंदेलखंड हूँ ........
बुन्देली स्वाभिमान चंदेली गौरव और मराठा समृधि का साक्षी रहा बुंदेलखंड कभी रत्न गर्भा कहा जाता था !एक ऐसा क्षेत्र जहाँ हीरे की खाने हुआ करती थी !जिसे ताल तलैयों का नगर कहा जाता था !अन्न, जल, प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध से इस क्षेत्र में हमेशा ही आक्रान्ताओं की गिद्ध दृष्टि जमी रही ! हमेशा से यहाँ का किसान अन्नदाता रहा !उसने अपनी इन्ही पथरीली जमीनों से अनाज के रूप में सोना पैदा किया !ऐसा नहीं की यहाँ सूखा और अकाल जैसी विभीषिका नहीं आई कई बार आई लेकिन उन्होंने कभी भी यहाँ के किसानो को बिचलित नहीं किया कभी इन्हें इतना बेजार नहीं किया की अन्न दाता किसान खुद भुखमरी का शिकार हो जाय और तो और जिंदगी से इस कदर निराश हो जाय की मौत को ही गले लगा ले !लेकिन हुआ ऐसा भी हुआ आज वही रत्न गर्भा बुंदेलखंड भूखा बदहाल और बेजार बुंदेलखंड बन गया !यहाँ का अन्नदाता किसान मजबूरी में मजदूर बन गया !कुछ ने निराश होकर अपनी जिंदगी ख़तम कर ली तो बहुत से किसान परदेश चले गए आजीविका की तलास में !लेकिन अपने पीछे छोड़ गए कई अनुत्तरित सवाल की आखिर ऐसा क्या हुआ की विकास की राह पर चलने वाला बुंदेलखंड आज विनास के मुहाने पर खड़ा हो गया ?यहाँ की कल कल करने वाली नदियाँ आज सूख कर बेजार हो गयी !यहाँ की ताल तलैया सूख कर गड्ढों में तब्दील हो गयी और यहाँ के बासिन्दे एक एक बूँद पानी के लिए मोहताज हो गए !


Comments
Post a Comment