अयोध्या काण्ड ... अध्याय दो ,मंदिर मस्जिद विवाद का टर्निंग प्वाइंट

                                         अयोध्या काण्ड ... अध्याय दो .....

अध्याय एक... में हमने बताया की किस तरह से अंग्रेजों में बांटों और राज करो की नीति से अयोध्या में मंदिर मस्जिद की राजनीति को हवा दी और मंदिर मस्जिद का बंटवारा कर दोनों समुदायों के बीच नफरत की खायी को गहरा दिया .... इस बीच हिन्दू और मुसलमानों के बीच कई बार बड़े सांप्रदायिक तनाव भी हुए हिंसाएँ भी हुई लेकिन मंदिर मस्जिद विवाद का असल अध्याय शुरू हुआ 1949 से , राम का प्राकट्य अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद का टर्निंग प्वाइंट था , २२-२३ दिसंबर १९४९ की सर्द रात में जिस तरह से राम लला की मूर्तियों का अवतरण हुआ ,उसके बाद अयोध्या सहित पूरे देश में रामजन्मभूमि को लेकर बहुसंख्यकों की आस्था परवान चढ़ गयी जिसकी परिणति १९९२ में ढांचा ध्वंश के रूप में सामने आई ....



दिसंबर कि रात सबसे ज्यादा बड़ी होती है और 1949 की रात वाकई में हुआ भी ऐसा ही क्योंकि अयोध्या के बाशिंदों के लिए उससे बड़ी कोई और रात नहीं हो सकती थी जबरदस्त ठंड और कोहरे के बीच जब गलियों में सन्नाटा पसरा था ठीक उसी वक्त अचानक राम जन्म भूमि स्थल पर घंटे और शंख बजने लगे , और कुछ देर बाद रात का सन्नाटा अचानक गायब हो गया और अयोध्या कि सड़कों में गूंजने लगा भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।सुबह होते-होते चारों तरफ मूर्तियों के प्राकट्य की खबर हर तरफ आग की तरह फ़ैल चुकी थी सूरज के चढ़ने के साथ ही प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे थे, क्योंकि विवादित परिसर के आसपास हजारों की तादाद में श्रद्धालु जुटने लगे थेजी हां अयोध्या के विवादित स्थल में भगवान राम की मूर्ति का प्राकट्य हो चुका था । पूरी अयोध्या या फिर पूरा देश स्तब्ध था, अचानक विवादित मंदिर के आसपास लाखों की तादाद में राम भक्त एकत्र हो गए हर तरफ राम नाम के जयकारे होने लगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए अधिकारियों के पास दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के फोन लगातार आने लगे किसी को नहीं समझ में आ रहा था कि आखिर हुआ क्या?यूं तो विवादित परिसर के आसपास पुलिस के जवानों का डेरा हमेशा से रहता था लेकिन उस रात किसी को पता नहीं चला कि अचानक क्या हुआ जब सुबह जवानों की आंख खुली तब वहां कीर्तन चल रहे थे पूजा चल रही थी पुलिस के जवानों ने कुछ राउंड हवाई फायरिंग भी की लेकिन साधू सन्यासियों के जमावड़े को देखते हुए हुए भी पीछे हट गई थी भले ही शुरुआत में रामलला के प्रकट होने की पीछे एक सुनियोजित साजिश की बात कोई न भी करता हो लेकिन अब रामलला के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास खुद इस सच्चाई को स्वीकार करते हैं वह कहते हैं कि हां मूर्तियां रखी गई थी प्रकट नहीं हुई थी और वह लोगों के आक्रोश का भी परिणाम था, आस्थावान लोगों को लगता नहीं आखिर कब तक राम जन्मभूमि पर बाबर समर्थकों का कब्जा रहेगा इसलिए सब ने मिलकर मूर्तियों को वहां स्थापित कर दिया,
दरसल मूर्ति के प्राकट्य की व्यूह रचना दो साल पहले १९४७ में ही बन चुकी थी , इसके प्रमुख सूत्रधार थे करपात्री जी महाराज और गोरक्षपीठ के महंत दिग्विजय नाथ , योजना बलरामपुर के रजा पटेश्वरी प्रसाद सिंह के आवास पर बनी थी ,                                                         बलरामपुर के राजा पटेश्वरी प्रसाद सिंह ने १९४७ में एक महायज्ञ का आयोजन किया गया था इसमें करपात्री जी महराज भी आये जो महाराजा के गुरु थे इसके साथ ही इसमें दिग्विजय नाथ भी शामिल हुए तभी तय हो गया था की किस तरह से विवादित परिसर में मूर्तियों को स्थापित करना है इनकी इस योजना में देवरिया के संत बाबा राघवदास , बाबा अभिराम दास, और दिगंबर अखाड़े के रामचंद्र परम हंस दास ,इसके साथ ही तत्कालीन कलेक्टर केकेके नायर और सिटी मजिस्ट्रेट ठाकुर गुरुदत्त सिंह भी शामिल थे ,महंत दिग्विजय नाथ लान टेनिस के शौक़ीन थे यही वजह थी की उनकी तत्कालीन कलेक्टर नैयर और पटेश्वरी प्रसाद सिंह से अच्छी बनती थी।
करपात्री जी महाराज सिद्ध दंडी संन्यासी थे , इनका असली नाम हर नारायण ओझा था 8 साल की उम्र में ही इन्होंने घर छोड़ दिया और गंगा के किनारे फूस की झोपड़ी में कठोर साधना की सन्यास लेने के बाद दंडी स्वामी घरों से उतनी भिक्षा लेते थे जितनी उनकी अंजुली भर जाए इसीलिए वह करपात्री कहलाए,उन्होंने कई किताबें लिखी थी रामराज और मार्क्सवाद उनकी बहुचर्चित किताब थी करपात्री जी को धर्म सम्राट की उपाधि मिली थी वह शंकराचार्य को नियुक्त करने वाली कमेटी के अध्यक्ष रहे बेहद प्रभावशाली वक्ता रहे वह एक सन्यासी राजनेता रहे उन्होंने राम राज्य परिषद नाम की एक राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी,                                                           जिस रात मूर्तियों को स्थापित करने की योजना बनी उस रात सरयू के किनारे 5 लोग एकत्र हुए गोरक्ष पीठ के महंत दिग्विजय नाथ देवरिया के संत बाबा राघव दास ,बाबा अभिराम दास, और रामचंद्र परमहंस दास6 फीट के बलिष्ठ
  साधु अभिराम दास की गिनती अयोध्या के लड़ाकू साधुओं में होती थी दरभंगा के मैथिली ब्राह्मण अभिराम दास गरीब परिवार से आते थे वह घंटों अखाड़े में कसरत करते थे, अभिराम दास नागा बैरागी या नहीं रामानंद संप्रदाय के 15 साल पुराने खड़कू थे,उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें हनुमान जी की सिद्धि मिली थी,अभिराम दास राम जन्मभूमि के उद्धारक के नाम से प्रसिद्ध हो चुके थे कहते हैं अभिराम दास को स्वप्न में रामलाल आते थे और वह उनसे जन्म स्थान की मुक्ति दिलाने को कहते थे,यही वजह थी कि अभिराम दास लगातार भगवान राम के मंदिर को स्थापित करने का स्वप्न देखा करते थे

                                                             और उस रात उसी स्वप्न को पूरा करने के लिए अभिराम दास ने कुछ बैरागी साधुओं को लेकर मूर्ति को राम जन्मभूमि स्थल में स्थापित कर दिया,बताते हैं कि इस काम में उनकी मदद वहां पुलिस सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल शेर सिंह ने की, शेर सिंह अभिराम दास को पहचानते थे इसलिए जैसे ही अभिराम दास अपने साथियों के साथ विवादित स्थल में पहुंचे वैसे ही शेर सिंह ने वहां का ताला खोलकर साधुओं को गर्भ गृह में प्रवेश करा दिया,
मूर्ति के प्राकट्य की घटना का साक्षी एक मुस्लिम कॉन्स्टेबल अब्दुल बरकत भी बना उसका कबूलनामा बेहद ही विस्मयकारी था बरकत ने अपने बयान में कहा की "रात के लगभग 12:00 बज रहे थे तभी बीच वाले गुंबद के नीचे अलौकिक रोशनी हुई रोशनी कम होने पर उसने जो कुछ देखा उस पर विश्वास नहीं हो रहा था वहां अपने तीन भाइयों के साथ भगवान राम की बाल मूर्ति विराजमान थी यह किसी चमत्कार से कम नहीं था"


                                                सुबह 4:00 बजे के आसपास राम जन्म भूमि स्थान पर मूर्तियां रख प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी थी बाहर टेंट में खबर आई कि भगवान प्रकट हो गए तड़के 4:30 बजे के आसपास यकायक मंदिर में घंटे घड़ियाल बजने लगे साधु शंखनाद करने लगे और वहां मौजूदा लोग जोर-जोर से गाने लगे
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी।
हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।। 
 सुबह 4:00 बजे के आसपास राम जन्म भूमि स्थान पर मूर्तियां रख प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी थी बाहर टेंट में खबर आई कि भगवान प्रकट हो गए तड़के 4:30 बजे के आसपास यकायक मंदिर में घंटे घड़ियाल बजने लगे साधु शंखनाद करने लगे और वहां मौजूदा लोग जोर-जोर से गाने लगे भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
                                                        उसके बाद अयोध्या थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर रामदेव दुबे ने एक f.i.r. अभय रामदास रामसुखदास सुदर्शन दास और 50 60 अन्य लोगों के खिलाफ जबरन विवादित परिसर में मूर्ति रखने की दर्ज कराई।इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई लेकिन इससे पहले कि अधिकारी कोई कार्रवाई कर पाते यहां की स्थितियां लगातार नाजुक होती जा रही थी विवादित परिसर के आसपास हजारों लोग जमा हो चुके थे बड़े पैमाने पर पूजा-पाठ अखंड कीर्तन शुरू हो गया था अयोध्या को छोड़कर फैजाबाद में हिंदू और मुसलमानों के बीच तनाव की खबरें आने लगी थी इसे देखते हुए फैजाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह स्थानीय प्रशासन ने दफा 144 लागू कर दी और धारा 145 के तहत इमारत को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया उसके बाद आनन-फानन में नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष प्रिया दत्त राम को रिसीवर नियुक्त कर विवादित परिसर उनके सुपुर्द कर दिया गया,
आस्था की बुनियाद पर सुनियोजित साजिश का इससे बड़ा उदाहरण कम ही मिलेगा ,इस साजिश में केवल साधू संत और आम जनमानस ही नहीं बल्कि प्रसासनिक अधिकारी भी शामिल थे , और बाकायदा प्री प्लान तरीके से हर एक योजना को अंजाम दिया गया था,इस पूरे मामले में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह और कलेक्टर के के के नायक की भूमिका सबसे अहम थी क्योंकि इन दोनों को न सिर्फ इस घटना की पहले से जानकारी थी बल्कि वह इस योजना में शामिल थे                                                           यही वजह थी की केकेके नय्यर एक रात पहले ही छुट्टी लेकर अपना चार्ज सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह को देकर चले गए थे और गुरुदत्त सिंह ने बाकी लोगों के साथ मिलकर इस तरह से ताना-बाना बुना की मूर्तियां स्थापित होने के बावजूद केंद्र से लेकर राज्य तक के बैठे सियासत दा और प्रशासनिक अधिकारी कुछ नहीं कर पाए,तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह के पोते शक्ति सिंह बताते हैं कि मूर्तियों के प्रकट की खबर आते ही तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत और राज्य के गृहमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पास आने लगे नेहरू ने तत्काल मूर्तियों को हटाने के निर्देश दिए।जो तार केंद्र सरकार से राज्य सरकार के पास आ रहे थे उन्हें तत्काल फैजाबाद भेजा जाने लगा,
                                                               गोविंद बल्लभ पंत ने खुद तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह से बात की और कहा तत्काल मूर्तियां हटाई जाए लेकिन तब गुरुदत्त सिंह ने वहां से मूर्तियां हटवाने से मना कर दिया उन्होंने कहा हजारों की तादाद में श्रद्धालु विवादित परिसर के बाहर जमा है और पूरे देश में इस बात की शोर हो चुका है कि राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का प्रकट हुआ है इसके साथ ही लोगों में इस बात को लेकर संशय भी है कि प्रशासन यह मूर्तियां हटा सकता है यही वजह है कि अगर इस वक्त मूर्तियों को हटाने की कार्रवाई की गई तो उससे खून खराबा हो सकता है ऐसे में इस वक्त कार्रवाई करना उचित नहीं है बावजूद इसके गोविंद बल्लभ पंत खुद लखनऊ से फैजाबाद के लिए रवाना हुए लेकिन फैजाबाद बॉर्डर पर ही प्रशासन ने मुख्यमंत्री को रोक दिया और उन्हें ताकीद किया की अयोध्या की हालत अच्छी नहीं है और उनके वहां जाने से हालात और खराब सकते हैं ऐसे में नाराज गोविंद बल्लभ पंत ने साफ तौर पर कहा कि सिर्फ वही अधिकारी यहां रहेंगे जो मूर्तियां हटाएंगे, गुरुदत्त सिंह ने साफ तौर पर कहा की मैं मूर्तियां नहीं हटवा सकता था खुद जरूरत सकता हूं और उसी के ठीक बाद गुरुदत्त सिंह ने तो आर्डर किए एक आर्डर धारा 144 का था और दूसरा आर्डर था रामलला प्राकट्य स्थल में पूजा अर्चना सुचारू रूप से किया जाए और उसके बाद गुरदत्त सिंह ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया,
इस पूरी घटना के अमलीजामा पहनने के पीछे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीती भी कम जिम्मेदार नहीं थी दरअसल उत्तर प्रदेश यानी तत्कालीन संयुक्त प्रांत उस वक्त सियासी अखाड़ा बन चुका था, कांग्रेस की सेन्ट्रल और स्टेट यूनिट में बन नहीं रही थी प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ,यूपी के मुख्यमंत्री पंत को हटा आचार्य नरेंद्र देव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे,जबकि मुख्यमंत्री पंत तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल के करीबी थे,यही वजह थी आचार्य नरेन्द्र देव से हिसाब चुकता करने के लिए पन्त के पास मूर्तियों के प्राकट्य का मुद्दा सबसे बेहतर था ,
                                                              गोविंद बल्लभ पंत ने खुद तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह से बात की और कहा तत्काल मूर्तियां हटाई जाए लेकिन तब गुरुदत्त सिंह ने वहां से मूर्तियां हटवाने से मना कर दिया उन्होंने कहा हजारों की तादाद में श्रद्धालु विवादित परिसर के बाहर जमा है और पूरे देश में इस बात की शोर हो चुका है कि राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का प्रकट हुआ है इसके साथ ही लोगों में इस बात को लेकर संशय भी है कि प्रशासन यह मूर्तियां हटा सकता है यही वजह है कि अगर इस वक्त मूर्तियों को हटाने की कार्रवाई की गई तो उससे खून खराबा हो सकता है ऐसे में इस वक्त कार्रवाई करना उचित नहीं है बावजूद इसके गोविंद बल्लभ पंत खुद लखनऊ से फैजाबाद के लिए रवाना हुए लेकिन फैजाबाद बॉर्डर पर ही प्रशासन ने मुख्यमंत्री को रोक दिया और उन्हें ताकीद किया की अयोध्या की हालत अच्छी नहीं है और उनके वहां जाने से हालात और खराब सकते हैं ऐसे में नाराज गोविंद बल्लभ पंत ने साफ तौर पर कहा कि सिर्फ वही अधिकारी यहां रहेंगे जो मूर्तियां हटाएंगे, गुरुदत्त सिंह ने साफ तौर पर कहा की मैं मूर्तियां नहीं हटवा सकता था खुद जरूरत सकता हूं और उसी के ठीक बाद गुरुदत्त सिंह ने तो आर्डर किए एक आर्डर धारा 144 का था और दूसरा आर्डर था रामलला प्राकट्य स्थल में पूजा अर्चना सुचारू रूप से किया जाए और उसके बाद गुरदत्त सिंह ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया, तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के बार-बार अपील करने के बावजूद मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत वहां से मूर्तियों को हटाने में कामयाब नहीं हुए जानकार यह भी मानते हैं कि दरअसल दोनों के बीच में नहीं बनती थी नेहरू आचार्य नरेंद्र देव को पंथ की जगह मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन सरदार पटेल की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाया लेकिन पंत नरेंद्र देव नाम के कांटे हो हमेशा के लिए निकालना चाहते थे यही वजह थी कि जब आचार्य नरेंद्र देव अयोध्या से चुनाव लड़े उन्हें रामलला विरोधी करार देकर राघव दास को चुनाव जितवा दिया गया,राम का प्राकट्य पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था, तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट में स्टेट गुरुदत्त सिंह के पोते शक्ति सिंह बताते हैं कि बाकायदा मूर्तियां रखे जाने से पहले ही आस-पास के गांव में हनुमानगढ़ी की तरफ से अयोध्या चलो का संदेश दिया जा चुका था किसी को नहीं मालूम था कि आखिर अयोध्या क्यों चल रहा है लेकिन हनुमानगढ़ी पर लोगों की आस्था थी और हनुमानगढ़ी का आदेश लोगों के लिए सिर माथे पर था यही वजह थी कि एक बड़ी तादाद में आसपास के जिलों से लोग अयोध्या पहुंच चुके थे, इतना ही नहीं मूर्तियां रखे जाने के तुरंत बाद हिंदू महासभा के गोपाल सिंह विशारद राम के प्राकट्य के पर्चे छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस ऊपर मौजूद थे तो दूसरी तरफ अभिराम दास अपने समर्थकों के साथ एक-एक स्कूलों में जाकर के राम के प्रकट होने और उनके दर्शन के लिए जाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे, इसके साथ ही राज्य सरकार को मूर्ति रखे जाने की सूचना तब तक नहीं दी गई जब तक वहां 15 -20 हजार की भीड़ इकट्ठी होकर भजन कीर्तन नहीं करने लगी क्योंकि जब बाद में उन पर मूर्तियां हटाने का दबाव पड़ा तब उन्होंने खुद हटाने की पेशकश करते पर मूर्ति हटाने को राजी नहीं हुए,


                                                          दरअसल मूर्तियों के प्राकट्य के ये योजना काफी समय पहले से ही बनने लगी थी इसमें हिन्दू महासभा की भी बड़ी भूमिका थी उसका खुलासा करते हुए हिन्दू महासभा के मनीष पाण्डेय कहते है की 1949 में विवादास्पद स्थल पर मूर्तियां स्थापित करने के लिए एक योजना तैयार की गयी , हिंदू महासभा राम जन्मभूमि के लिए एक मुक्ति आंदोलन पहले से चला रही थी उस समय 1952 में चुनाव होने वाले थे ऐसे में हिंदू महासभा एक राजनीतिक संगठन था इसलिए राम जन्म भूमि के लिए एक अराजनैतिक संगठन का गठन किया गया जिसका नाम रखा गया अखिल भारतीय रामायण महासभा इसके अध्यक्ष महंत रामचंद्र परमहंस दास बनाए गए महामंत्री महंत दिग्विजय नाथ जी, और लोकल बॉडी में गोपाल सिंह विशारद विसन सेठ ,वीएन खरे रामगोपाल शरद, इन सारे लोगों की योजना थी कि किस तरह से राम जन्मभूमि को हासिल किया जाए और उसी योजना के तहत ये तय किया गया था की अगर विवादित परिसर को हिन्दू देव स्थान साबित कर दिया जाय तो हमारा दावा मजबूत हो जायेगा उसके बाद हिन्दुओं के अधीन राम चबूतरे में 1 सप्ताह पहले ही एक रामकथा का आयोजन किया गया है, और जिस दिन राम कथा का समापन हुआ उसी के बाद राम लाला का प्राकट्य गर्भगृह में हुआ,
यह वह दौर था जब देश अभी विभाजन के सदमे से नहीं उबर पाया था और देश में सांप्रदायिक माहौल अच्छा नहीं था यही वजह था की जन भावनाओं का फायदा उठाकर प्रशासन की मदद से योजनाकार मूर्तियों को उसी विवादित स्थल पर रखने में कामयाब हुए। अयोध्या के प्राचीन आचारी मंदिर के महंत नारायण स्वामी कहते है की 12:00 बजे रात में भगवान का प्राकट्य हुआ उसके बाद से नेहरू जी ने वहां से मूर्ति हटाने की योजना तैयार की और इसके लिए बाकायदा खुद मुख्यमंत्री पन्त को अयोध्या भेजा गया लेकिन मूर्तियाँ हटाने से सांप्रदायिक माहौल ख़राब हो सकता है और जनाक्रोश भड़क सकता है इसकी दुहाई देकर स्थानीय प्रशासन ने मूर्तियाँ हटाने से इनकार कर दिया और यह काफी हद तक सच भी था क्योकि विवादित परिसर पर जितने हिंदू लोग थे उस सब एक साथ हो गए थे वह सब अलग-अलग सुबह पर पहरा दे रहे थे सुबह शाम रात अलग-अलग शिफ्ट लगी थी तब मूर्ति हटाने की योजना फेल हो गई।
विवादित ढाँचे में मूर्तियाँ रखे जाने के मामले में मुख्य मुद्दई हासिम अंसारी के पुत्तर इकबाल अंसारी कहते है की ढांचे पर मूर्तियां रखी गई या पहले से मौजूद थी मुकदमा 1950 से अलग-अलग अदालतों में चल रहा है लेकिन यह हर किसी को मालूम है इस 450 सालों से वहां मस्जिद थी कोई भी मंदिर नहीं था ना तो वहां पर कोई मूर्तियां थी हां उससे बाहर राम चबूतरा था जहां राम कथा और पूजा-पाठ हुआ करता था, 1949 पर मूर्तियां जबरन रखी गई मस्जिद पर कब्जा करने के लिए वहीं से यह पूरा विवाद शुरू हुआ अन्यथा उससे पहले कोई विवाद नहीं था,
                                                                                                                               शेष अगले अंक में ......

Comments

Popular Posts