अयोध्या काण्ड ... अध्याय एक .....अयोध्या का अर्थ है जिसे कोई जीत ना सके बावजूद इसके इसे जीतने के लिए सैकड़ों सालों से संघर्ष हुआ लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए कई सरकारें आई गई और चली गई इसके इर्द-गिर्द आजादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्रवाद तक हर एक विचारधारा पल्लवित और पुष्पित हुई लेकिन सही नतीजे तक या फिर कह मुकाम तक नहीं पहुंच पाई......



अयोध्या काण्ड ... अध्याय एक .....







अयोध्या का अर्थ है जिसे कोई जीत ना सके बावजूद इसके इसे जीतने के लिए सैकड़ों सालों से संघर्ष हुआ लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए कई सरकारें आई गई और चली गई इसके इर्द-गिर्द आजादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्रवाद तक हर एक विचारधारा पल्लवित और पुष्पित हुई लेकिन सही नतीजे तक या फिर कह मुकाम तक नहीं पहुंच पाई......


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लड़ाई 500 सालों तक चली 1528 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण हुआ और तभी से इस विवाद की शुरुआत हो गई अब सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला दे दिया है कि अयोध्या में विवादित परिसर राम जन्मभूमि का हिस्सा है और वहां रामलला का मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है लेकिन सवाल यह है कि आखिर कैसे सैकड़ों सालों तक यह पूरी कानूनी लड़ाई चली,बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर यह मुकदमा किस किस दौर से गुजरा यह विवाद किस किस करवट बैठा इसे जीतने के लिए किस किस तरह के षड्यंत्र रचे गए किस तरीके की सियासत हुई और कैसे मंदिर और मस्जिद विवाद को मुद्दा बनाकर सियासी दलों ने इसे वोट का जरिया बना लिया कैसे कैसे पिछले 166 सालों में सा, दाम, दंड ,भेद सारे हथकंडे अयोध्या पर कब्जे के लिए अपनाए गए हम आपको इसके एक-एक अनछुए पहलुओं से आपको रूबरू कराते हैं और परत दर परत अयोध्या में क्या कुछ हुआ हर एक सच से पर्दा उठाएंगे इस पूरी सीरीज को ध्यान से पढियेगा ...


आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे मंदिर मस्जिद के लिए जमकर सांप्रदायिक हिंसा हुई और कैसे अंग्रेजों ने इससे राष्ट्रवाद की मुहिम को तोड़ने के एक अहम हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया कैसे अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद की कानूनी लड़ाई की शुरुआत हुई.... अयोध्या में विवादो को कई चरणों में बांटा जा सकता है इसके कई अहम् पड़ाव भी रहे लेकिन इसमें सबसे अहम् चरण है 1853 से लेकर 1949 का दौर ,इस दौर में मंदिर मस्जिद विवाद सांप्रदायिक हिंसा से लेकर कानूनी दौर में प्रवेश कर रहा था यही वह दौर था जब बहुसंख्यकों के मन में मंदिर निर्माण की भी उमंगें हिलोरे मारने लगी थी ....


प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या, कौशल राज्य की राजधानी अयोध्या इस ने कई दौर देखे कई रंग देखे लेकिन अयोध्या सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई 1528 के बाद जब मीर बाकी ने यहां भगवान राम के जन्म स्थान को तोड़कर एक मस्जिद का निर्माण कराया वहीं से अयोध्या ने करवट ली यहां की सियासत बदली और अयोध्या दुनिया भर में अपने विवादों के चलते सुर्खियों में आई लेकिन सबसे ज्यादा जो विवाद सामने आए वह दौर था 1850 के बाद का , खास करके 1853 से लेकर आज तक अयोध्या ने कई उतार-चढ़ाव देखे कई काले अध्याय भी अयोध्या के साथ जुड़े कई बार अयोध्या सांप्रदायिक तनाव की भेंट चढ़ी और तो और सियासत दानों ने इसे वोट बैंक की प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया अब जब सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मस्जिद या फिर इस विवादित परिसर में किसका कब्जा है फैसला आने वाला है तब अतीत में झांकने की जरूरत है इस समझने की जरूरत है या फिर अयोध्या में ऐसा क्या हुआ जिसने अयोध्या को पूरी दुनिया में विवादों के चलते प्रसिद्ध कर दिया,1852 में अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह के शासन काल में हनुमान गढ़ी पर बैरागियों और मुसलामानों के बीच भीषण संघर्ष हुआ जिसमे 70 से ज्यादा मुसलामानों के और 11 हिन्दुओं के मारे जाने का जिक्र मिलता है ,


यूं तो हर किसी को मालूम है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद का विवाद सैकड़ों सालों से अदालतों की चौखट में दस्तक दे रहा है इस विवाद की वजह से अयोध्या के नाम पर जमकर सियासत भी हुई लेकिन अब जब सुप्रीम कोर्ट इस पर अपना फाइनल वर्डिक्ट दे सकती है उस वक्त यह बताना जरूरी है कि आखिर कैसे जन्मभूमि और मस्जिद के नाम पर लंबी कानूनी लड़ाई चली अयोध्या इस दौर में किस किस करवट बैठी कैसे अयोध्या सियासत की प्रयोगशाला बनी और वह कौन-कौन सी महत्वपूर्ण तारीखें थी जिसने अयोध्या को विवादित अयोध्या में तब्दील कर दिया,....








अयोध्या के इस विवाद को समझने के लिए हमें फ्लैशबैक में जाना होगा यूं तो 1528 में बाबर के सेनापति मीर बाकी ने एक मस्जिद का निर्माण कराया उस मस्जिद का नाम दिया बाबरी मस्जिद उसको लेकर कई तरीके के सवाल है हिंदुओं का दावा है वहां पर पहले राम मंदिर था वहीं पर भगवान राम का जन्म हुआ और मीर बाकी ने उस मंदिर को तोड़कर उसके ऊपर मस्जिद का निर्माण करवाया दरअसल विवाद की शुरूआत वहीं से होती है......अयोध्या में विवाद की सही मायने में पहली शुरुआत 1855 में होती है जब अयोध्या में पहला सांप्रदायिक हिंसा का मामला सामने आया नवाब वाजिद अली शाह की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12000 लोगों ने ढांचे को घेर लिया यह खूनी संघर्ष था इस संघर्ष में 70 मुसलमान मारे गए , कई हिंदुओं की भी इसमें मौत हुई,


हिन्दू मह्सभा के मनीष पाण्डेय कहते है की 1853 से 1949 के दौर की जानकारी लोगों को बहुत कम है , 1855 में पहला सांप्रदायिक दंगा विवादास्पद ढांचे को लेकर हुआ 18 55 में मुस्लिमों ने सीता रसोई पर कब्जा कर लिया था तब बैरागी उन्हें उन पर दोबारा हमला कर वापस सीता रसोई पर कब्जा किया, हिंदू महासभा मानती है कि तत्कालीन नवाब वाजिद अली का हिंदुओं के साथ खड़े थे जब यह विद्रोह हुआ उसके बाद वाजिद अली खान है और अयोध्या के राजा मानसिंह दोनों ने इस बात को लेकर चर्चा किया कि हिंदू मुसलमानों के बीच विवाद कैसे खत्म किया जा सकता है तब नवाब वाजिद अली खान ने मानसिंह को उस विवादास्पद स्थल पर एक चबूतरा बनवाने के लिए कहा औरउसके बाद राजा मानसिंह ने विवादित स्थल पर एक चबूतरे का निर्माण करा रामलला की पूजा शुरू करवाई,उसके बाद वहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई लेकिन यही बात अंग्रेजों को नागवार गुजरी और अंग्रेजों ने इस विवाद को हवा देने की रणनीति शुरू की ,


देश में बढ़ रही राष्ट्रवाद की भावना अंग्रेजों के हित में नहीं थी यही वजह है की अंग्रेजों में बांटों और राज करो की नीति अख्तियार की और मंदिर मस्जिद का बंटवारा कर हिन्दू मुस्लिमों के बीच खाई और गहरी कर दी


उसी के बाद स्वतंत्रता की पहली आंदोलन शुरू हुआ,इसमें तत्कालीन अवध के नवाब वाजिद अली शाह की भी बड़ी भूमिका रही उन्होंने सपरिवार स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी की इसके साथ ही मंदिर निर्माण की अगुवाई करने वाले बाबा राम चरण दास और आमिर अली अमेठिवी ने भी इस स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ी भूमिका अदा की , आमिर अली अमेठिवी वो शख्स है जिसने 1855 में हिन्दुओं के खिलाफ मुस्लिमों के साथ मिलकर सांप्रदायिक हिंसा के नेतृत्व किया था, लेकिन नवाब वाजिद अली शाह ने उसका ह्रदय परिवर्तन कर उसे भी राष्ट्रवाद की भावना के साथ जोड़ लिया ,उसी के बाद अंग्रेजों ने राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए नवाब वाजिद अली को उनके पद से हटा दिया और लॉर्ड कैनिंग ने महंत राम चरण दास और आमिर अली अमेठी को गिरफ्तार करके अयोध्या के कुबेर के टीले में इमली के पेड़ पर फांसी में लटका दिया,


स्वतंत्रता आंदोलन की आग को दबाने के बाद अंग्रेजों ने मंदिर मस्जिद विवाद को हवा देने की रणनीति पर काम करना शुरू किया और सांप्रदायिक दंगों का हवाला देते हुए विवादित परिसर को दो भागों में बांट दिया अंदर का हिस्सा मस्जिद को दे दिया और बाहर का हिस्सा मंदिर को और दोनों के आने और जाने के रास्ते भी अलग अलग कर दिए।






विवादों का हवाला देते हुए ब्रिटिश हुकूमत ने इस स्थान की घेराबंदी कर दी अंदर का हिस्सा मुस्लिमों को नमाज के लिए और बाहर का हिस्सा हिंदुओं को पूजा के लिए दे दिया।मंदिर मस्जिद विवाद के बीच 1886 में तत्कालीन जिला जज कैमीयर ने अपने फैसले में यह मान लिया था कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है वह अलग बात है कि उन्होंने 356 साल पुराने विवाद पर कोई फैसला देने से इनकार कर दिया थ सांप्रदायिक तनावों के बीच मंदिर निर्माण की पहली मांग 15जनवरी 1885 को अदालत पहुंची ,महंत रघुबर ने राम् चबूतरा बनाने की अदालत से इजाजत मांगी ,फैजाबाद की जिला अदालत ने रघुबर दास की अर्जी ये कहते हुए ख़ारिज कर दी की जगह मस्जिद के करीब है इससे सांप्रदायिक विवाद और बढ़ेंगे लेकिन जज हरिकिशन ने अपने फैसले में जरूर माना चबूतरे पर रघुवर दास का कब्जा है और उन्होंने एक दीवार उठाकर चबूतरे को अलग करने की हिदायत दी,महंत रघुवर दास ने उसके बाद जिला जज फैजाबाद कर्नल एफ ई ए कैमियार की अदालत में अपील दाखिल की कैमियर साहब ने अपने फैसले में माना कि


" मस्जिद हिंदुओं के पवित्र स्थान पर बनी है लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि अब देर हो चुकी है 356 साल पुरानी गलती को सुधारना इतने दिनों बाद सही नहीं होगा इसलिए सभी पक्ष यथास्थिति बनाए रखें"


1857 के बाद भी हिन्दू मुसलमानों के सांप्रदायिक हिंसा का दौर चलता रहा निर्मोही अखाड़े की कई संतों ने अपनी आहुति दी 1934 में पंचकोसी परिक्रमा के समय भी एक सांप्रदायिक दंगा हुआ था उस दंगे में विवादित ढांचे को स्वस्थ कर दिया था लेकिन उसके बाद अंग्रेजों ने हिंदुओं से 84000 चांदी की मुद्राएं ली और दोबारा गुम्बदों का निर्माण कराया बाबर के सेनापति ने इस मस्जिद को बनवाया अंग्रेजों ने हिंदू मुस्लिम विवाद को शांत नहीं होने दिया क्योंकि यहां के मुस्लिम और आम आवाम चाहती थी कि वह मंदिर बने लेकिन मुस्लिम चाहते थे कि यह विवाद बना रहे इसलिए मंदिर नहीं बनने दिया,निर्मोही अखाड़े को मुख्य पक्षकार माना जाता है, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास कहते हैं कि 1934 मुस्लिम कभी भी उस विवादित ढांचे में गए ही नहीं राम लाल की लगातार वहां पूजा होती थी, निर्मोही अखाड़े के महंत रघुनाथ दास के नाम पर ही वहां पर जमीन थी सभी कुछ वहां निर्मोही अखाड़े का ही थी हमारे लिए वहां हमेशा से मंदिर ही रहा है और पूजा-पाठ होती थी वहां का भी नमाज हुई ही नहीं,


बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी कहते हैं कि मस्जिद का दावा 400 साल पुराना है इस बीच वहां पर किसी भी मंदिर के कोई प्रमाण नहीं है लेकिन जानबूझकर के यह विवाद खड़ा किया गया अगर राजनीति ना की गई होती तो मंदिर मस्जिद का कोई विवाद ही नहीं था लेकिन अब फैसला कोर्ट में है कोर्ट ही तय करेगा,अयोध्या का विवाद लगातार गहराता जा रहा था , इसी बीच देश आजाद हो गया लेकिन आजादी के बावजूद अदालत से लेकर अयोध्या तक मंदिर मस्जिद की जंग जारी थी,


शेष अगले अंक में .......






Comments