बदहाली के बीच एक उम्मीदों की किरण ... बुंदेलखंड मे पनप रही है जल स्वराज की अवधारणा
बदहाली के बीच एक उम्मीदों की किरण ... बुंदेलखंड मे पनप रही है जल स्वराज की अवधारणा .......https://youtu.be/0wTZ_5Ort7c
09415497006
09506079111
एंकर-बुंदेलखंड के लिए एक कहावत कही जाती है .... बुंदेलखंड की यहीं कहानी न पेट मे दाना न खेत मे पानी ... जी हा ये कहानी है पानी दार कहे जाने वाले बुंदेलखंड की जहां के बासिन्दे बीते कई दशकों से जल संकट से जूझ रहे है और इसी पानी के अभाव मे यहाँ खेत बंजर होते गए तो किसान फांकाकसी के शिकार और आखिर मे मौत को गले लगाने को मजबूर हो गए ! इसी जल त्रासिडी को दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने तमाम पैकेज के जरिये हजारो करोड़ रूपय पानी की तरह बहाये लेकिन बदकिस्मती ...बुंदेलों के हलक तब भी प्यासे रह गए ...लेकिन अब इसी पीड़ा और अभावों से मुक्ति का मार्ग खुद इन लोगो ने खोज निकाला है और चल पड़े है जल स्वराज की अवधारणा पर .....-बुंदेलखंड के तमाम जिले आज गंभीर जल संकट से जूझ रहे है और हालत इतने बदतर हो गए है की अब भूगर्भ जल लगातार नीचे जा रहा है !राष्ट्रीय भूगर्भ जल बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर बनायीं गयी ACWADAM (ADVANCED CENTRE FOR WATER RESOURCES DEVELOPMENT MANAGEMENT-2014) की रिपोर्ट भी इस बड़े खतरे की तरफ इशारा करती है क्या कहती है ये रिपोर्ट जरा देखिये --
Except Jalaun district in UP, all the other districts of Bundelkhand show a projected annual groundwater availability of less than half a billion cubic metres.
This either implies a natural limit to the quantity of groundwater storage in aquifer systems, imposed by hydrogeological conditions or a significant groundwater abstraction impact in the region.
This either implies a natural limit to the quantity of groundwater storage in aquifer systems, imposed by hydrogeological conditions or a significant groundwater abstraction impact in the region.
Mahoba and Chitrakoot are the two districts in which the annual groundwater balance is close to zero, indicating that groundwater abstraction is gaining large proportions in comparison to annual recharge. Jhansi in UP and Damoh and Tikamgarh in MP are not too far behind.
अब अगर इस रिपोर्ट को आधार माने तो बुंदेलखंड के महोबा और चित्रकूट जनपद में भूगर्भ जल ज़ीरो के आस पास पहुँच चूका है जिसमे सबसे ज्यादा बुरी हालत है महोबा की ! ये वो जनपद है जिसे कभी ताल तलैयों का नगर कहा जाता था और यहाँ के तालाबों को सागर की संज्ञा दी गयी क्योकि तब कहा जाता था की ये शायद कभी नहीं सूख सकते है !महोबा में चार ब्लाक है कबरई ,चरखारी ,पनवाड़ी और जैतपुर , जिनमे से दो ब्लाक पनवाड़ी और जैतपुर पहले से ही डार्क जोन घोषित हो चुके थे !और अब कबरई और चरखारी भी इस ओर बढ़ चले है यानी यहाँ भी भूगर्भजल लगातार गिरता जा रहा है ! यहाँ पनवाड़ी जैतपुर और कबरई को अतिदोहित क्षेत्र घोषित किया जा चूका है यानी ये तीनों इलाके जल त्रासदी की कगार पर पहुँच चुके है ! ACWADAM ने भी अभी कबरई ब्लाक के सालारपुर ,पलका ,साहपहाड़ी और चुरमुरा में किये गए सर्वे में पाया की यहाँ लगभग अस्सी फीसदी कुवें सूख चुके है और यहाँ भूगर्भजल लगभग ख़त्म होने की कगार पर है !रिपोर्ट के अनुरूप ही यहाँ की हकीकत भी दिखाई देती है एक एक बाल्टी पानी के लिए यहाँ के बासिन्दों को मीलों दूर साइकिल बैलगाड़ी या फिर सिर पर मटका रखकर महिलाए पानी के लिए जाती है और क़िसमत से काही पर कोई कुएं मे पानी मिल जाय तो वहाँ से पानी लाती है या फिर नदियों और पोखरों का गंदा पानी ही लाकर पीते है और तो और हालात इस कदर बदतर है की यहाँ पानी की वजह से शादियाँ तक नहीं होती !पानी की समस्या से यहाँ की कई पीढ़िया जूझती रही है यहाँ के बुजुरुग युवा और बच्चे सभी कहते है की हमने जब से होस संभाला तब से पानी का संकट देखा अब हालात बदलेंगे इसकी उम्मीद कम ही है लेकिन अगर सरकार कुछ करे तो हालात बादल सकते है लेकिन अब तक तो ऐसा नहीं हुआ !
बात चाहे किसानो की फसल बर्बादी की हो ,बढ़ते हुए कर्जों की हो फिर गिरते हुए जलस्तर की … इन सभी के पीछेे मर्ज एक ही है पानी और इलाज भी एक ही है वो है पानी ! इस मर्म को बुंदेलखंड के अंगूठा टेक किसान समझ चुके है और इसी लिए अब यहाँ पर शुरू चुकी है तालाब बनाने की मुहीम !
दरअसल महोबा जनपद को कभी ताल तलइयों का नगर कहा जाता था क्योकि यहाँ पर इतने विशाल तालाब हुआ करते थे जिनहे सागर की संज्ञा दी जाती थी औयर यहाँ इस जनपद मे सिंचाई के मुख्य आधार थे लेकिन बदलते समय के साथ यहाँ के पारंपरिक जल श्रोतों तालाबो पर भूमाफियाओं की नजर लगी और ज़्यादातर तालाबों मे अवैध कब्जे हो गए और उस पर सरकारी उदासीनता ने महोबा के सागर जैसे तालाबो को भी नष्ट कर दिया इसी की बानगी थी की यहाँ पर कृषि और पेयजल का संकट खड़ा हो गया इसी के बाद 2013 मे महोबा मे तमाम किसानो को साथ लेकर कुछ समाजसेवियों ने यहाँ के तालाबों को पुनर्जीवित करने और हर खेत मे तालाब बनाने की मुहिम शुरू की ! दरअसल मध्य प्रदेश का देवास इसका सबसे बड़ा उदाहरण था जब साठ के दशक मे वहाँ जबरदसत सूखा पड़ा तब वहाँ पर तालाबों को खोदकर सूखे और पेयजल संकट से निदान किया गया ! वहीं से प्रेरित होकर ही बुंदेलखंड मे अपना तालाब बनाओ अभियान शुरू किया गया !इसके तहत अब तक 400 से ज्यादा तालाब बन चुके है ! शुरुवात मे इन तालाबों मे किसानो ने अपना खुद का पैसा लगाकर तलबों का निर्माण किया लेकिन अब इस पर सरकार भी मदद करने लगी है !
दो साल पहले शुरू हुई तालाबों की बनाने की मुहिम अब पूरे जनपद मे फ़ेल चुकी है गाँव गाँव मे समाजसेवियों की टीमे जाती है वहाँ पर लोगो को जागरूक करने के लिए पंचायतें करते है और बताते है की अकाहीर आपकी बरबादी का महज एक ही इलाज है वो है तालाब बनाना और उसके बाद उसके लिए सहमति पत्र भरवाते है इस तरह से ये सिलसिला एक गाँव से शुरू होकर कई गावों तक पहुँच चुका है ! महोबा का सलारपुर गाँव आंकड़ों के लिहाज से यहा का ग्राउंड वॉटर बहुत नीचे जा चुका है यहाँ के नाले भी सूख चुके है और यहाँ के सिचाई के साधन भी खत्म हो गए है इसी वजह से यहाँ के किसान तालाबों की जरूरत महसूस कर रहे है यही वजह है की यहाँ का किसान सुखलाल ने आज मुख्य वियाकस अधिकारी के साथ अपने तलब का भूमि पूजन किया और तलब खोदने की शुरुवात की वो कहता है की कई साल हो आज्ञे हमे बर्बाद होते हुआ अब हमे पता चल गया है की हमारी बरबादी का विकल्प सिर्फ एक ही है वो है तलब इसलिए हम तालाब खोद रहे है और इसके बाद हम सब्जी भाजी लगयेंगे खेती करेंगे !
जल स्वराज की मुहिम अब रंग लाने लगी है क्योकि अब गावों मे लोग इसकी जरूरत को महसूस करने लगे है महिलाएं भी इस मुहिम मे आंगे आ रही है उनका कहना है की बुंदेलखंड की बधाली का यही एक मात्र विकल्प है जिसके जरिये पानी की प्यास बुझाई जा सकती है इसलिए हम गाव गाव मे तालाब बनाने की मुहिम चला रहे है !
किसानो के खेतों मे तालाब बनाकर किस तरह से गावों की तस्वीर बादल सकती है इसकी नजीर देखने को मिली महोबा के काकुन गाँव मे जहां कभी पानी का इस कदर संकट था की फासले तक सूखी पड़ी थी लेकिन बनारस विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने गाँव आकर तालाब बनाने की मुहिम क्या शुरू की इस गाँव का कायाकल्प हो गया याहन उन्होने अपने खेतों मे तालाब बनाया और उसके बाद सूखी और बंजर जमीन उपजाऊ हो गयी वे कहते है की इस तालाबों के बनने के बाद से यहाँ उन्हे साल भर पानी तो मिलता ही है साथ ही भूगर्भजल भी बढ़ता है यही वजह है की यहाँ आसपास के वे कुएं जो पूरी तरह से सूख चुके थे आज उनका भी जलस्तर बढ़ गया है और पानी काफी ऊपर तक आ चुका है ! और आज पूरे काकुन मे 50 से ज्यादा तालाब बन चुके है और इलाके का सबसे सूखा ग्रस्त गाँव आज सबसे समृद्ध बनकर जनपद का एक माडल गाँव बन गया है ! 2009 मे केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड की बदहाली दूर करने के लिए 7266 करोड़ का भारी भरकम पैकेज दिया था जिसमे भी इस बदहाली के विकल्प के तौर पर नलकूप और हैंडपंप लाग्ने के लिए धन आया जिसने महज जल का दोहन ही किया लेकिन अब तालाब बनाने की इस मुहिम मे पहली बार सरकाऋ नुमाइंदे अब साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे है और तो और वो साफ़गोई से इस सच को स्वीकारने भी लगे है की तालाबो के सिवा और कोई विकप बुंदेलखंड मे नहीं बचा है वे कहते है की ये भी सच है की बुंदेलखंड पैकेज मे तालाबो को बानने की कोई योजना नहीं है !क्योकि अगर अतिशय वर्षा होगी तो उस जल को भी तालाबो मे संचय करके इसका उपयोग किया जा सकता है और अगर वर्षा का जल एकत्र किया जान है तो इसके लिए भी तालाब बहुत जरूरी है जब प्रसासन के बड़े अधिकारी इस पहल को स्वीकारने लगे है तब नीचे के अधिकारी भी अपने अपने इलाके मे तलबों की इस मुहिम को आंगे बढ़ा रहे अहि और तो और बुंदेलखंड पैकेज के तहत बनने वाले चेक डैम के फंड को भी अधिकारी फंड बदलकर तालाब बनवा रहे है ! ये हकीकत है की कोई भी बड़ी योजना तब तक सफल नहीं हो सकती जबतक राज और समाज मिलकर न काम करे लेकिन बदकिस्मती से अब तक यहाँ कुछ ऐसा हुआ नहीं लेकिन इस बार ये तस्वीर बेहद ही सुकून डेली वाली है यही वजह है की अब इस जागरूकता अभियानों मे भी सरकारी नुमाइंदे पहुँच रहे है और अब खुद किसानो को प्रोत्साहित कर रहे है ! मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण कहते है की बुंदेलखंड की बद हाली का यही विकल्प है और हम लोगो ने इस पहल को शाशन को भी भेजा है जिससे इसे पूरे बुंदेलखंड मे लागू किया जा सके !
BRAJESH SRIVASTAVA
ZEE NEWS 09415497006
09506079111

Comments
Post a Comment