केन बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना … कहीं महज एक हठ तो नहीं …
१-केन नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में कुल 16020 वर्ग किलोमीटर योग्य जमीन है NWDA द्वारा किये अध्यन में बताया गया की नदी की सम्पूर्ण जल छमता 109680 लाख घन मीटर है !और वर्ष 2025 तक लगभग 9870 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सिंचित बनाये जाने का लक्ष्य है जिसमे लगभग 58830 लाख घन मीटर पानी आवश्यकता होगी ! इस तरह केन नदी घाटी में लगभग 50850 घन मीटर पानी अतिरिक्त मौजूद होगा अगर इसे लेजाकर बेतवा में मिला दिया जाय बरसात के समय हर साल बाढ़ से हजारो एकड़ फसल बर्बाद होती है तो उसे बचाया जा सकेगा और इसके साथ ही मध्य प्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ की 40000 हेक्टेयर और यूपी के हमीरपुर और महोबा जिले की 7000 हेक्टेयर जमीन सिंचाई भी हो सकेगी !२- अभी तक झाँसी की परीक्षा बैराज में बेतवा को महज 6590 लाख घन मीटर पानी ही मिलता है लेकिन केन नहर के जरिये करीब इतना ही और पानी बेतवा को मिल जाएगा जिससे बेतवा ऊपरी कछार एमपी के रायसेन बिदिशा जिलों में सालाना 1.27 लाख हेक्टेयर खेतों को सिंचित किया जा सकेगा !
३-छतरपुर के डौढन में बनने वाले मुख्या डैम के जरिये एमपी के पन्ना एवं छतरपुर जिले की 3.23 हेक्टेयर और यूपी बाँदा जिले की 1.48 लाख हेक्टेयर जमीन को भी सिंचित किया जा सकेगा !
४- इस परियोजना के तहत छतरपुर के केन नदी के ऊपर बने गंगऊ बाँध के ढाई किलोमीटर ऊपर डौढन गाव में एक ग्रेटर गंगऊ बाँध बनाया जाएगा 73 मीटर ऊँचा होगा ! इसमें केन का पानी भेजा जाएगा और इसी से पानी बेतवा में जाएगा और इसी जगह से समझौते के तहत यूपी को 8500 लाख घन मीटर और एमपी को 13750 लाख घनमीटर पानी मिलेगा !केन और वेतवा के पानी को यूपी एमपी के आठ जिलो पन्ना ,छतरपुर ,टीकमगढ़ ,झाँसी ,उरई ,जालौन ,हमीरपुर ,बाँदा , में सिचाई पेयजल की परियोजनाओं में खर्च किया जाएगा !
३- इस पूरी परियोजना की 2008 में हुए आंकलन के अनुसार लगभग 9393 करोड़ रूपए खर्च होंगे ! जो लागत लगभग दो गुनी हो सकती है !
उपरोक्त प्रोजेक्ट के अनुसार केन बेतवा गठजोड़ बनने रहा है ऐसे में केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री बुंदेलखंड के लिए वरदान बता रही है इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व कृषि राज्य मंत्री रविन्द्र शुक्ल भी कहते है की इस प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड तस्वीर बदल जायेगी ये बहुत अच्छा कदम है !इस प्रोजेक्ट के बन जाने से टीकमगढ़ छतरपुर और झाँसी की दो तहसीलों मऊरानीपुर और टहरौली के किसान खुस है उनका कहना की हम लोग लम्बे समय से सूखे विभीषिका झेल रहे है ऐसे में अगर केन बेतवा नहर जरिये अगर हमें पानी मिलने लगेगा तो हमारी खेती अच्छी जायेगी और हमारे दुर्दिन दूर हो जाएंगे !
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की नदियों को जोड़ने की संकल्पना का मूर्त रूप थी केन -वेतवा लिंक परियोजना जो अब धरातल पर उतरने जा रही है ! लेकिन इस गठजोड़ शुरू होने के पहले ही बुंदेलखंड में इस योजना को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गयी है की कहीं यह योजना महज एक हठधर्मिता तो नहीं या फिर ये महज एक पूर्व प्रधानमंत्री की इक्षा पूर्ती प्रोजेक्ट है ! क्या है इसके वैज्ञानिक आधार वास्तव में अगर केन को बेतवा में मिलाया गया तो क्या वाकई में बंजर और सूखे बुंदेलखंड तस्वीर बदल सकेगी ? ऐसे कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे क्योकि जहाँ केंद्र सरकार इस योजना को बुंदेलखंड के लिए वरदान बता रही है वहीँ पर्यावरण विद और बुद्धजीवी इसे विनास कारी बता रहे है ! आखिर क्या है इस प्रोजेक्ट की असल हकीकत --देखिये ग्राउंड ज़ीरो से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-
पहले हम आपको बताते है की आखिर क्या है केन -वेतवा गठजोड़ !दरअसल 25 अगस्त 2005 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंह यादव और मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री बाबू लाल गौर और देश के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने बुंदेलखंड की दो बड़ी नदियों केन और बेतवा को जोड़ने की एक महत्वकांक्षी योजना हस्ताक्षर किया ! इस प्रोजेक्ट के तहत केन नदी के पानी को 231 किलोमीटर लम्बी पक्की नहर के जरिये झाँसी के पास बेतवा में डाला जाना है ! और केन वेतवा के इसी चैनल पर दो थर्मल पावर प्रोजेक्ट और 6 बाँध ,चार बड़े जलाशय बनाये जाएंगे ! अब इस लिंक प्रोजेक्ट के पीछे जो वजह बताई जा रही है वो ये है -
अब बात ग्राउंड जीरो रिपोर्ट की तो इस प्रोजेक्ट के बनने से मध्यप्रदेश के छतरपुर गंगऊ बाँध के ऊपर ऐतिहासिक गॉव डौढन जहाँ पर ग्रेटर गंगऊ बाँध बनाया जा रहा है उसमें डौढन गॉव सहित दस गॉवो खरयानी ,पल्कोहा ,सुकवाहा ,भोरकुआ ,बसुधा ,घुघरी ,गंगऊ शाहपुरा ,मनियारी और पडरिया के वजूद मिट जाएंगे ! इस गॉव को 300 साल पहले आदिवासियों ने बसाया था तबसे लेकर आज तक ये गॉव आबाद है लेकिन गॉव में बाँध बन जाने के बाद ये पूरा गॉव जलमग्न जाएगा ! बीहड़ों में निर्जन घाटियों में बसे इन गॉवो में आज तक न सरकारी टीमें पहुंची और न ही इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया की टीम पहुंची जब हम पहली बार इनलोगो से मुखातिब हुए तो उन्होंने दिलखोलकर अपना दर्द बांटा और बताया की उनके पास कोई बहुत ज्यादा जमीने नहीं है ज्यादातर लोग इन्ही बाँध क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर ही अपनी फसलें बोते रहे है और यहाँ से अच्छी फसल कहीं और होती ही नहीं थी लेकिन अब बाँध बन जाएगा तो हम बर्बाद हो जायेंगे कहते है की हमें सरकार पचास लाख मुआबजा दे और कहीं दूसरी जगह बसाये तब हम जाएंगे !
अब बात योजना को लेकर हो रहे विरोध की - पर्यावरण विद और बुद्धजीवी बताते है की -
१- कैमूर पर्वत से निकलने वाली केन नदी जो एमपी के पन्ना ,छतरपुर से यूपी के बाँदा में दाखिल होती है और चिल्ला घाट के पास यमुना में मिल जाती है ! ये समुद्र तल से पांच सौ मीटर ऊंचाई पर बहती जबकि बेतवा नदी विंध्य पर्वत से समुद्र तल से 576 मीटर की ऊंचाई में बहती है !और बेतवा की छमता केन से दो गुनी है !ऐसे में छोटी और कम पानी वाली नदी को जिसमे वर्ष में महज तीन महीने पानी ज्यादा रहता है बेतवा में मिलाना कितना प्रासंगिक है !
२-केन बाँदा जनपद की जीवन धरा है ऐसे में अगर केन की धारा को डौढन के पास बने बाँध में रोक लिया जाएगा तब भला बरसात को छोड़कर केन में पानी कितना आएगा और अगर ऐसा हुआ तो आगे बने रनगवा बरयार पर बाँध सूख जाएंगे इसी बाँदा के 100 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी नहरों का क्या वजूद बचेगा और अगर ऐसा हुआ तो फिर बाँदा पूरी तरह से बूँद बूँद पानी तरसेगा !और किसान एक बार फिर आत्महत्या करेगा !
३-बुंदेलखंड सारी नदिया उत्तरमुखी है यानी दक्षिण से उत्तर की और बहती है ;लेकिन जो केन बेतवा नहर बनायीं जा रही है वो पूरब से पश्चिम की और बनेगी ! इससे नदियों का प्राकृतिक स्वरुप और नैसर्गिक स्वरुप प्रभावित होगा !ये पर्यावरणीय लिहाज से बिलकुल गलत है !
४-इस प्रोजेक्ट के बनने से पन्ना टाइगर रिजर्व का एक बड़ा हिस्सा डूब क्षेत्र में आएगा। और यहाँ क्रोकोडाइल पार्क से मगरमच्छों को भी स्थानांतरित करना होगा। साथ ही यहाँ होने वाले निर्माणों से रिजर्व में पर्यवार्नीय क्षति होगी।
5-इस प्रोजेक्ट में 6 बांध बनाये जाने का जिक्र है जिसके डाउन स्ट्रीम में नदी के पर्यवार्नीय प्रवाह को बनाये रखने की कोई नीति स्पष्ट नही है।
6-इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 42 गाँव और 65000 से ज्यादा लोग विस्थापित होगी तो 10000 हेक्टेयर वन क्षेत्र और इतनी ही उपजाऊ भूमि भी डूब जायेगी।
7-बाँदा को जिस बाढ़ की विभीषिका से बचाने की दलील दी जा रही है तो इस कैनाल से अगर बाढ़ के समय ज्यादा पानी बेतवा में आया तो जालौन और हमीरपुर में बेतवा बाढ़ की तबाही ला सकती है ।

इस प्रोजेक्ट को लेकर पर्यावरण विद भारतेंदु प्रकाश तीखी प्रतिक्रिया देते है उनका मानना है की केन बेतवा का गठजोड़ पूरी तरह से अबैज्ञानिक और अव्यवहारिक है। वे कहते है की हर एक नदी की अपनी अलग केमिस्ट्री और बायोलाजी होती है। ऐसे में आप अगर केन बेतवा को आपस में मिला देंगे तो दो नदियों को नैसर्गिकता ख़त्म हो जाएगी। इतना ही नही छोटी नदी को बड़ी नदी से जोड़ना भी पूरी तरह गलत है।वे कहते है की जिस तरह से इस नहर के जरिये नदियों का उत्तरवाहिनी प्रवाह बाधित किया जा रहा है उससे दक्षिण में पानी का भराव हो जाएगा तो उत्तर में सूखा। जो bundelkhand natural dranage को बर्बाद कर देगा। वे कहते है की अगर बिज्ली उत्पादन की बात है तो उत्तर प्रदेश में 80 नदिया और एक हजार से ज्यादा नाले है उनसे छोटे छोटे बिजली प्लांट लगाये जा सकते है। वे कहते है की चीन में नदियों को जोड़ने की योजना फ्लाप हो गयी । स्पेन सर्कार ने इस योजना को अस्वीकार कर दिया तो अमेरिका में 36000 से ज्यादा प्रोजेक्ट केवल बांधो को तोड़ने के लिए चल रहे है ।ऐसे में ये महज विदेशी कंपनियों को फायदा पहुँचाने का विकल्प है और कुछ नही। बल्कि इस प्रोजेक्ट बन जाने के बाद बुंदेलखंड और ख़त्म हो जाएगा।
लम्बे समय से बदहाल बुंदेलखंड की लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी पुष्पेन्द्र भाई कहते है की ये बुंदेलखंड की बर्बादी का प्रोजेक्ट है ये बुंदेलखंड की जीवन धाराओं को महज विदेशी कंपनियों के हनथो सौंपने की तयारी है । वे कहते है की जितनी सिचाई का दावा ये परियोजना करती है उससे दुगनी सिचाई महज दो हजार करोड़ की योजनाओं में हो सकती है। अगर दुसरे विकल्प अपनाए जाय। वे कहते है की बुंदेलखंड एशिया के सबसे ज्यादा बांधो वाला इलाका है फिर भी सूखा है ।ऐसे में बांध यहाँ विकल्प नही है। न तो इससे पेयजल संकट खतम होगा और न ही सिंचाई के साधन बढ़ेंगे बल्कि बुंदेलखंड ख़त्म हो जाएगा। ये योजना किसानो के हित में नही व्यवसाइयों के हित के लिए बन रही है।
बुध्जीवी मानते है की दोनों नदियों का चरित एक जैसा है जिस समय केन में बाढ़ आती है उसी समय बेतवा में भी बाढ़ होती है और दोनों नदिया सूखी भी एक ही समय में होती है ऐसे में आप कैसे एक का पानी दुसरे में भेज पाओगे। इसके साथ ही जिन पावर प्रोजेक्ट की बात की जा रही है तो अब तक भी यूपी की बेतवा में माताटीला राजघाट और पारीक्षा जैसी विद्युत् परियोजनाए चल रही है उसके बाद भी बुंदेलखंड में बिजली संकट है तब भला इन दो परियोजनाओं से बुंदेलखंड का क्या भला होगा।

Comments
Post a Comment