Jangal Ka Safarnama
बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े इलाके ललितपुर मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर मड़ावरा ब्लाक के दुर्जन इलाकों में जहाँ शायद इंसानी सभ्यता की कल्पना नहीं की जा सकती वहां बसी है एक ऐसी जंगली सभ्यता जो इतिहास के पन्नों में कभी "CAMPAINON OF THE TIGER " के नाम से दर्ज थी ! उसका नाम है सहरिया !जंगली सभ्यता के बीच अपने वजूद के लिए जद्दोजहद करते इन सहरियों को लम्बी लड़ाई के बाद आदिवासी होने का तमगा तो मिल गया लेकिन अब तक उन्हें जंगल में उनका हक़ नहीं मिला !इसी के चलते इतिहास और सरकार से चल रही है इन सहरियों की जल जंगल और जमीन के लिए कभी न ख़त्म होने वाली जंग !
प्रागैतिहासिक काल से लेकर आज तक विकास के लिए तरस रही सहरिया का इतिहास बेहद ही रोचक है रामायण काल में भगवान् राम को अपने जूंठे बेर खिलाने वाली सबरी के वंसज माने जाते है ये सहरिया ! इनके नामकरण के पीछे कई किवदंतिया है दरअसल सहरिया सहर से बना है जो अरबी शब्द है इसका अर्थ है मरुस्थल या जंगल !सहर यानि जंगल में रहने वाले सहरिया !ये नाम इन्हें मुस्लिम शाशकों ने दिया इसके साथ ही सहरिया दो शब्दों से मिलकर बना है SA-COMPAINON AND HARIA-TIGAR यानि शेरो के जैसा या सिंह मित्र ! इस तरह से इनके इतिहास को लेकर अब तक कोई प्रमाणिक साक्ष्य सामने नहीं आया है !वैसे यूं तो इस जनजाति की बहुतायत राजस्थान में मिलती है लेकिन ललितपुर में ये जनजाति बहुत लम्बे समय से निवास कर रही है !यहाँ पर प्रागैतिहासिक युगों की हस्त कुठार यानि कुल्हाडी (हैन्ड़ेक्स) बहुतायत में प्राप्त होते है और यही कुल्हाडी इन सहरियों का सबसे प्रमुख हथियार है !इन सहरियों की ललितपुर में आबादी लगभग एक लाख है !जनपद के कुल 340 ग्राम पंचायतों के 529 गांवों में इन सहरियों की आबादी है लेकिन सबसे बड़ी जमात है जनपद के मड़ावारा ब्लाक में जहाँ के लगभग 20 गाँव में ये जनजाति बसती है इनमे से है -बडवार,पिसनारी ,क़ुर्रत,जैतपुरा ,धौरीसागर ,सकरा ,उल्दना,हीरापुर ,गोठरा,पापरी,वन्गवा,बरई ,गिरार ,सोराई,जलंधर,मदनपुर, नीमखेडा,पारौल व लखंजर !इस जनजाति की सबसे बड़ी खासियत ये है की ये मूल आबादी से दूर अलग डेरे बनाकर रहते है जिसे सहराना कहते है ! इनके लिए कहा जाता है की ये काटने में खेर और भागने में शेर है यानि ये बहुत तेजी से अपना कुनबा बढ़ाते है !इसी के चलते ये अलग अलग जगहों में अपने अलग अलग डेरे बनकर रहते है !
सहरिया आदिवासियों का अपना ही कानून है अपनी पंचायत है येकिसी भी विवादों के लिए कोर्ट कचेहरी की जगह खुद की पंचायतें जिनका प्रमुख पटेल होता है के पास ले जाते है पटेल का निर्वाचन कौंसिल के सदस्य मिलकर करते है !और किसी भी तरह की गलती करने पर उसे हटाया भी जा सकता है ! ये किसी जघन्य अपराध में सजा के साथ ही उसका सामाजिक बहिष्कार भी करते है !इसके साथ ही इनका पारंपरिक पेशा है जंगल की लकड़ी और जडी बूटियों को एकत्र कर उन्हें बेंचना है !
नगड़िया और ढोल की थाप में लोक गीत गाते ये आदिवासी खली समय में अपना मनोरंजन कर रहे है समाज की मुख्य धारा से दूर इन आदिवासियों के पास न तो बिजली के कोई साधन है और न ही मनोरंजन के ऐसे में ये अपने पारंपरिक वाद्य यन्त्र नगड़िया ,वीणा और ढपली ,व ढोल के साथ गेट बजाते है !इनकी खुसी गम और मातम सभी को महसूस करने का एक माध्यम इनके लोक गायन और लोक वाद्य यन्त्र होते है !ये इन्ही को बजकर समूह में बैठकरगा लेते है राजकुमारी और संपत हम लोगो को शीतल गा कर सुनती है ये देवी देवताओं खासकर संतोषी माता की आराधना के लिए गाया जाने वाला इनका पारम्परिक भजन है !इनका कहना है की हम सब इकट्ठे हकर एक साथ गाते है और मन बहला लेते है क्या करे हमारे पास मनोरंजन का कोई और साधन जो नहीं है !
विकास से महरूम इन इलाकों में भले ही विकास की किरण न पहुंची हो लेकिन क्रिकेट की पहुँच जरूर हो गई है !यहाँ बियावान जंगल में इन बच्चों के लिए खेलने के कोई मैदान नहीं है ऐसे में ये मुख्या सड़क के किनारे ही विकेट गाड़कर क्रिकेट खेल लेते है भले ही ये जानकर की सड़कों पर आने जाने वाले वाहनों से खतरा हो सकता है ....इतना ही नहीं इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों के नाम भी मालूम है और इन्हें में से कुछ बच्चे महेंद्र सिंह धोनी बनना चाहता है तो कोई सचिन तेंदुलकर



Comments
Post a Comment